- नाम और पहचान पूछने के बाद हाथ-पैर बांधकर की गई बर्बर पिटाई, कई आरोपी गिरफ्तार
- हाथ–पैर बांधकर पीटा, ईंट से उंगलियां तोड़ने की बात
- इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
- परिजनों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की
नवादा (बिहार):बिहार के नवादा जिले में कपड़े की फेरी लगाकर रोज़ी-रोटी कमाने गए मोहम्मद अतहर हुसैन की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों और प्राथमिकी (FIR) में दर्ज आरोपों के मुताबिक, कुछ युवकों ने पहले अतहर से नाम पूछा, फिर कथित तौर पर उसकी पैंट उतरवाकर धर्म की पहचान की और उसके बाद उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
यह भी पढ़ें
लखनऊ: आलमबाग थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने किराए के मकान में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
हाथ-पैर बांधकर की गई पिटाई
आरोप है कि हमलावरों ने अतहर के हाथ-पैर बांध दिए और लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया। इस दौरान उसकी उंगलियां तोड़ी गईं और नाखून उखाड़ने जैसी क्रूरता की गई। गंभीर रूप से घायल अतहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चार आरोपी गिरफ्तार, कई नामजद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू, रंजन, श्रीकुमार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं FIR में सत्यनारायण, मंटू यादव, सतीश, सिकंदर यादव, रामस्वरूप यादव, विपुल कुमार, सचिन कुमार और सुगन यादव को भी नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सभी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
इलाके में तनाव, पुलिस तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर जांच टीम गठित की है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल-डिटेल्स समेत तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत किया जा रहा है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें
परिजनों की मांग
मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित और नफरत से प्रेरित अपराध बताते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट-ट्रैक अदालत में सुनवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें
लखनऊ से बड़ी खबर: इंस्टाग्राम लाइव पर युवती ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत




Total Users : 107914
Total views : 131098