- थर्ड डिग्री की शिकायत पर न्यायालय सख्त, तीन पुलिसकर्मी आरोपी बनाए गए
झाँसी:जनपद से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिस कस्टडी में कथित रूप से थर्ड डिग्री दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। न्यायालय के आदेश पर विवेचक दरोगा अशोक कुमार, सिपाही आकाश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति विश्वकर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, 23 गंभीर चोटों का आरोप
जेल में बंद आरोपी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने न्यायालय से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि युवक के पूरे शरीर पर करीब 23 गंभीर निशान मिले हैं। उसके
- हाथों की उंगलियों के बीच गर्म रॉड से जलाने,
- जबड़े के नीचे की हड्डियां टूटने,
- कई दांत टूटने
जैसी अमानवीय चोटें देखने को मिलीं।
मेडिकल टीम की जांच में भी चोटों की पुष्टि
न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मेडिकल टीम को जेल भेजा। जांच में परिजनों के आरोप सही पाए गए और युवक के शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। इसके बाद न्यायालय ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए।
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
आदेश के बाद तीनों पुलिसकर्मियों के ऊपर कस्टोडियल टॉर्चर से जुड़ी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। विभागीय कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मामला पुलिस कस्टडी में मानवाधिकार उल्लंघन की बड़ी नजीर बनकर सामने आया है।
यह भी पढ़ें
शराब के लती बेटे की पिता ही ने दे दी सुपारी,बीमा कंपनियों से वशूल लिए 2.10 करोड़




Total Users : 107914
Total views : 131098