राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी लखनऊ का दौरा, शहर में मेडिकल अलर्ट जारी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • तीन बड़े मेडिकल संस्थान हाई अलर्ट पर
  • KGMU ट्रॉमा टीम एम्बुलेंस के साथ करेगी काफिले को एस्कॉर्ट
  • SGPGI व लोकबंधु अस्पताल में तैयार किए गए VIP सेफ हाउस
  • एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक तैनात विशेष मेडिकल टीमें

न्यूज़ डेस्क 

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6217/

लखनऊ: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ मेडिकल इमरजेंसी को लेकर भी बड़ी तैयारी की है। SGPGI, KGMU और लोकबंधु समेत तीन बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

3 बड़े अस्पताल हाई अलर्ट पर

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए SGPGI, KGMU और लोकबंधु अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विशेष मेडिकल यूनिट तैयार रखी गई है। वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों की अलग टीम बनाई गई है जो पूरी तरह स्टैंडबाय मोड पर रहेगी।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6213/

काफिले के साथ चलेगी ट्रॉमा टीम

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर की विशेष टीम एक उन्नत लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ राष्ट्रपति के काफिले को एस्कॉर्ट करेगी। रास्ते में पड़ने वाले सभी मेडिकल पॉइंट पर अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है।

SGPGI व लोकबंधु अस्पताल में बनाए गए ‘सेफ हाउस’

SGPGI और कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट के साथ लोकबंधु अस्पताल में VIP सेफ हाउस तैयार किए गए हैं, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट, ICU बेड और सभी जरूरी दवाओं को रिजर्व रखा गया है। ये सेफ हाउस किसी भी इमरजेंसी में तत्काल इलाज की सुविधा देने के लिए बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/crime/6208/

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक मेडिकल टीमें तैनात

राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर उनके सभी कार्यक्रम स्थलों तक मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। रूट मैप के हर महत्वपूर्ण पॉइंट पर एम्बुलेंस, डॉक्टर और इमरजेंसी सपोर्ट रखा गया है।

राजभवन में भी विशेष तैयारी

राष्ट्रपति के राजभवन प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर वहीं मौजूद रहेंगे। मेडिकल स्टाफ को 24 घंटे की ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6200/

पूरे दौरे में मेडिकल सर्विसेज सुपर अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूरे दौरे के दौरान मेडिकल सर्विसेज “सुपर अलर्ट” मोड पर रहेंगी। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आकस्मिक स्थिति को प्राथमिकता पर संभाला जाए।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6192/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]