अतीक के छोटे बेटे अबान पर पहली FIR दर्ज

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील डालने का आरोप, धूमनगंज पुलिस ने की कार्रवाई
  • धूमनगंज पुलिस के अनुसार अबान ने ऐसा कंटेंट पोस्ट किया जो लोगों में भय पैदा करने वाला था।
  • अबान, उसके साथी हमजा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा।

यह भी पढ़ें 

नगर पालिका के भ्रष्टाचार पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा — “जर्जर सड़कों से तंग आकर अब सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी”

प्रयागराज :मारे गए माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान पर धूमनगंज थाने में पहली बार एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उस पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील डालकर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। उसके साथ हमजा नाम के युवक और एक अज्ञात व्यक्ति को भी मुकदमे में नामजद किया गया है।

धूमनगंज पुलिस के मुताबिक, अबान द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर डाली गई रील में ऐसा कंटेंट पाया गया जो लोगों में भय व अशांति फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया था। पुलिस ने इसे गंभीर मानते हुए तुरंत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 

नगर पालिका के भ्रष्टाचार पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा — “जर्जर सड़कों से तंग आकर अब सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी”

BNS धारा 353 के तहत कार्रवाई

पुलिस ने अबान, उसके साथी हमजा और एक अज्ञात पर

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 के तहत केस दर्ज किया है।

यह धारा सार्वजनिक शांति भंग करने, धमकी भरे या उकसाने वाले आचरण पर लगाई जाती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

धूमनगंज थाने की टीम वीडियो की फॉरेंसिक जांच के साथ रील के स्रोत, अपलोड लोकेशन और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 

नगर पालिका के भ्रष्टाचार पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा — “जर्जर सड़कों से तंग आकर अब सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी”

पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो अपराधियों की छवि को बढ़ावा दे या समाज में दहशत का माहौल बनाए।

कड़ी निगरानी में अतीक परिवार के सोशल मीडिया अकाउंट

अतीक अहमद के परिवार से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पुलिस की विशेष नजर है। पिछले कई महीनों से पुलिस को इन खातों से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

यह भी पढ़ें 

यूपी में 8 PCS अफ़सरों का तबादला, शासन ने जारी की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099