UP रोडवेज में संविदा चालकों के लिए सुनहरा मौका — नई चयन प्रक्रिया शुरू

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  1. मुरादाबाद में 400 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
  2. 12 नवंबर को लाजपत नगर कार्यालय में होगा विशेष चयन कार्यक्रम
  3. प्रारंभिक परीक्षण के बाद दिल्ली के वजीराबाद ड्राइविंग सेंटर में होगा द्वितीय चरण
  4. ₹2000 प्रतिभूति राशि जमा कराकर होगा अनुबंध, प्रशिक्षण के बाद मिलेगी जिम्मेदारी
  5. न्यूनतम 8वीं पास, वैध भारी वाहन लाइसेंस और 23 से 58 वर्ष तक की आयु सीमा
  6. ₹2.06 प्रति किमी भुगतान, बोनस और ₹1 करोड़ तक का बीमा लाभ भी शामिल

संवाद सूत्र

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने युवाओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया है। निगम ने मुरादाबाद क्षेत्र में लगभग 400 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य रोडवेज में चालकों की कमी को पूरा करना और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर देना है।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/5811/

12 नवंबर को होगा विशेष चयन कार्यक्रम

भर्ती के लिए 12 नवंबर (बुधवार) को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लाजपत नगर, मुरादाबाद में विशेष आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर आवेदन करना होगा।

पहले चरण में ट्रेड टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षण) मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड रिसर्च सेंटर, वजीराबाद रोड, शाहदरा (दिल्ली) में दूसरे चरण के परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/jobs/5804/

प्रशिक्षण और अनुबंध प्रक्रिया

दूसरे चरण में सफल पाए गए उम्मीदवारों से ₹2000 की प्रतिभूति राशि जमा कराकर संविदा अनुबंध किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें बस संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। निगम का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को इस अवसर का लाभ मिले। 

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/5801/

पात्रता और आवश्यक योग्यताएं

  • शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 8वीं पास
  • ऊंचाई: कम से कम 5 फुट 3 इंच
  • लाइसेंस: भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस कम से कम दो वर्ष पुराना होना चाहिए
  • आयु सीमा: 23 वर्ष 6 माह से 58 वर्ष तक
  • आवश्यक दस्तावेज:
    • आधार कार्ड
    • शैक्षिक प्रमाणपत्र
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • दो पासपोर्ट साइज फोटो

ध्यान दें: आधार कार्ड, प्रमाणपत्र और लाइसेंस में पिता का नाम व जन्मतिथि समान होना आवश्यक है।

जिन अभ्यर्थियों को पूर्व में अनुशासनहीनता या कदाचार के कारण निगम से निकाला गया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। 

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/jobs/5794/

पारिश्रमिक और लाभ

  • संविदा चालकों को ₹2.06 प्रति किमी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
  • 22 दिन की सेवा और 5000 किमी संचालन पर ₹3000 का अतिरिक्त भुगतान।
  • पूरे वर्ष नियमित सेवा पर ₹1500 से ₹4500 तक बोनस और 14 दिन का अवकाश।
  • दो वर्ष की सेवा के बाद ₹17,726 से ₹20,726 प्रतिमाह वेतन (EPF कटौती के बाद)।
  • ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर ₹5 लाख दुर्घटना बीमा और ₹7.5 लाख यात्री राहत बीमा।
  • रात्रिकालीन ड्यूटी पर ठहराव भत्ता और पारिवारिक फ्री पास की सुविधा।
  • तीन माह की सेवा पूर्ण होने पर ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा लाभ भी लागू होगा। 

यह भी पढ़ें 

*इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों के मानदेय पर सरकार को जल्द निर्णय का निर्देश – Nation Station News*

https://nationstationnews.com/jobs/5789/

निगम प्रशासन का कहना

क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने कहा,

“परिवहन निगम में चालकों की कमी को दूर करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की गई है। चयन पूर्ण रूप से पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]