भारत ने हमले में ऐसा रगड़ा, कटोरा लेकर भीख मांगने पर मजबूर हो गया पाकिस्तान? जानें क्या है सच्चाई

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • उत्तर प्रदेश के सभी 7 एयरबेस हाई अलर्ट पर,किसी भी समस्या से निपटने को हैं तैयार 
  • भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल, आवाम मांग रही जान की भीख 

न्यूज़ डेस्क 

नई दिल्ली:ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मलबे में तब्दील

कर ‌कब्रिस्तान बना दिया है. उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसके कुछ देर बार भारत ने पाकिस्तान में ऐसा तांडव मचाया कि पूरी रात बस पाकिस्तान मौत को करीब से महसूस करता रहा. पूरे पाकिस्तान में तबाही मची है. हर कोई हैरान-परेशान है. पाकिस्तानी सरकार ने भारत से पंगा करके खुद को नंगा कर लिया है. तभी तो पाकिस्तानी सरकार को दुनिया से भीख मांगनी पड़ रही है.पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के डिवीजन ने पूरी दुनिया से भीख मांगते हुए एक पोस्ट लिखा है. पोस्ट में लिखा “दुश्मन द्वारा भारी नुकसान झेलने के बाद पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से और कर्ज की अपील करती है. बढ़ते युद्ध और शेयर बाजार में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद की गुहार लगाते हैं. राष्ट्र से दृढ़ रहने का आग्रह किया जाता है.” यानी भारत-पाकिस्तान जंग के तनाव के बीच पाकिस्तानी सरकार का इस तरह लिखना बहुत कुछ बर्बादी की निशानी बात कह रहा है.दूसरी तरफ भीख मांग रहे पाकिस्तान के लिए आज वैसे भी बहुत बड़ा दिन है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को दिए जाने वाले कर्ज की समीक्षा करने की मांग की है, यह आरोप लगाते हुए कि ये फंड आतंकवाद को बढ़ावा दे सकते हैं. पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से ही नाजुक है, जहां उसे हाल ही में IMF से 7 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मिला था. लेकिन मौजूदा युद्ध और शेयर बाजार में गिरावट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस संकट को झेलने में सक्षम नहीं है, और युद्ध बढ़ने से दोनों देशों में भारी मानवीय और आर्थिक नुकसान हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तनाव कम करने की अपील के बावजूद, दोनों देशों के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं. पूरी दुनिया की नजरें दोनों देशों पर टिकी हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]