डीएम के घर पड़ा छापा, 8 लाख नगद हुए जप्त,व घंटो तक ईडी ने की पूछताछ

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • मुख्यमंत्री के अनेक करीबियों पर पड़े एक साथ छापे
  • मुख्यमंत्री को भी ईडी भेज चुका है समन, सीएम ने सातवें समन का दिया जवाब

नेशन स्टेशन न्यूज़

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर भारत सरकार सख्त रुख दिखा रही है। झारखंड में अवैध खनन का खेल काफी जोरों से चल रहा है। इसी के साथ सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों समेत कई करीबियों के लगभग एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इसी के साथ रांची के डीसी रामनिवास यादव के आवास पर घंटे तक पूछताछ जारी रही। ईडी के छापेमारी के साथ ही हर तरफ हड़कंप समझ गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के करीबी बताए जाने वाले कंपनी ग्रेट आर्किटेक्ट कंसलटेंसी के दफ्तर को सील कर दिया गया।इसी के साथ ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के भी अनेक ठिकानों पर छापेमारी की इस दौरान अलग-अलग जगह की जांच पड़ताल भी की गई। ईडी ने रांची,देवघर,साहिबगंज,हजारीबाग के अलावा राजस्थान और पश्चिम बंगाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर कैश व अन्य पेपर जप्त कर लिए।

मुख्यमंत्री को भी जारी हो चुका हैं समन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगभग सात बार समन भेजा जा चुका है।जिसमें सातवीं बार भेजे गए समन के जवाब में मुख्यमंत्री ने संबंधित एजेंसी पर राजनीति से प्रेरित होकर अन्य विपक्षी घटकों के इशारे पर कार्रवाई की भूमिका को बताया।

यह नहीं पढ़ें

https://nationstationnews.com/jobs/5272/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]