फर्रुखाबाद: बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, कुंडल लूटने के लिए हत्या का आरोप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नवाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी दिनेश कुमार गिरफ्तार
  • आरोपी की निशानदेही पर कुंडल, मोबाइल, नकदी और पिट्ठू बैग बरामद

मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव भगौरा में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के कानों के कुंडल लूटने की योजना बनाई थी। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2026 की है। खेतों की ओर जा रही बुजुर्ग महिला को आरोपी ने निशाना बनाया। महिला के कानों से कुंडल लूटने की कोशिश के दौरान विरोध होने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गईं।

संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोचा

घटना के खुलासे के लिए थाना नवाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। संयुक्त टीम ने जांच और उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल, मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। बरामदगी और लूट से संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई से बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना का खुलासा हुआ है।

[wps_visitor_counter]