श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • कथा व्यास ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
  • 23 नवंबर को होगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसाद

अरविन्द श्रीवास्तव जिला संवाददाता 

बांदा। जनकल्याण और आध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से संकट मोचन मंदिर स्थित जहीर क्लब मैदान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

इस अवसर पर बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कथा आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। वहीं, कथा व्यास पंडित तुलसीदास जी महाराज ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

आयोजकों के मुताबिक, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 नवंबर से 22 नवंबर तक किया जा रहा है। कथा के समापन के बाद 23 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

इस दौरान श्याम बाबू त्रिपाठी, ललित यादव, शंकित यादव, रमाकांत तिवारी, राघवेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]