सहारनपुर। सहारनपुर के सर्किट हाउस में आज एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जज के स्वागत के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ही जज समझ लिया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।
दरअसल, आज सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश का आगमन प्रस्तावित था। उनके सम्मान में पुलिसकर्मियों की गार्ड ऑफ ऑनर के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सर्किट हाउस पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने ओवैसी को सुप्रीम कोर्ट का जज समझकर सलामी देना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि ओवैसी भी पुलिसकर्मियों के सामने खड़े हो गए और गार्ड ऑफ ऑनर लेते नजर आए। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ वहां से रवाना हो गए।
इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की पहचान और प्रोटोकॉल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और पुलिसकर्मियों की ओर से हुई चूक की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Nation Station News | nationstationnews.com



