रामपुर में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, मतदान कार्मिकों की तैनाती के लिए अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • ईपीडीएस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगा मतदान कार्मिकों का विवरण, सीडीओ गुलाब चंद्र ने समयबद्ध और सही फीडिंग के दिए निर्देश

रामपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मतदान कार्मिकों की तैनाती और उनके विवरण को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ईपीडीएस (Election Personnel Deployment System) पोर्टल के माध्यम से मतदान कार्मिकों का विवरण ऑनलाइन फीड करने और निर्वाचन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया समझाई गई।

एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजहर अली खान ने पोर्टल पर कर्मचारियों की जानकारी दर्ज करने, आवश्यक विवरण भरने और ऑनलाइन प्रक्रिया का सही तरीके से पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के अनुसार अपने-अपने विभाग के मतदान कार्मिकों का विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत सही और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं, ताकि विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

रिपोर्ट: शाहबाज़ खां, रामपुर

[wps_visitor_counter]