बठिंडा पुलिस बनी फरिश्ता! ₹1.89 लाख डूबने से बचाए, रिटायर्ड बैंक अधिकारी को दिलाए तीन एयर टिकट

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • साइबर क्राइम पुलिस की तत्परता से टली बड़ी ठगी, गलत मोबाइल नंबर पर संपर्क के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए थे पैसे
  • 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई, बैंक से संपर्क कर संदिग्ध खाते को कराया होल्ड

बठिंडा, 14 नवंबर। (सुरेश रहेजा)

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बठिंडा पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ की मिसाल पेश की है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मेहनत की कमाई के ₹1 लाख 89 हजार 500 रुपये डूबने से बचा लिए। इतना ही नहीं, पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते पीड़ित को परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तीनों एयर टिकट भी बुक करवाकर दिलाए गए।

मामला 15 अप्रैल 2026 का है। बठिंडा के मॉडल टाउन फेज-3 निवासी सुरजीत सिंह पुत्र मेहर सिंह, जो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तीन हवाई टिकट बुक कराना चाहते थे। इसी सिलसिले में बातचीत के दौरान उनसे सही मोबाइल नंबर की जगह गलती से किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज हो गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने टिकट बुक कराने के नाम पर उनसे ऑनलाइन ₹1,89,500 ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद उसने न तो फोन उठाया और न ही टिकट बुकिंग के संबंध में कोई जानकारी दी।

अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होते ही सुरजीत सिंह ने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बठिंडा की टीम सक्रिय हो गई और तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाने के लिए लगातार प्रयास किए। फेडरल बैंक से संपर्क कर खाते के धारक तक उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से पहुंच बनाई गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई और प्रभावी हस्तक्षेप के बाद संबंधित व्यक्ति को थाने बुलाकर मामले का समाधान कराया गया। इसके परिणामस्वरूप पीड़ित के तीन

[wps_visitor_counter]