- बिलासपुर में यातायात पुलिस ने सर्व संस्कृति स्कूल के बस चालकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
- सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल, नियमों का पालन करने की दिलाई गई सीख
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को कस्बा बिलासपुर स्थित सर्व संस्कृति स्कूल में स्कूली बस चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने बस चालकों को सड़क पर लगे विभिन्न रोड साइन, रोड पट्टिकाओं और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने चालकों को बताया कि स्कूली बसों का संचालन करते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बस चालकों पर होती है, इसलिए सड़क संकेतों को समझना और उनका पालन करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
यातायात पुलिस ने सभी बस चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क संकेतों एवं रोड पट्टिकाओं का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाई जा सके।
सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि बच्चों की जिंदगी की जिम्मेदारी है।
Nation Station News | nationstationnews.com



