रामपुर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को परखा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • भोजनालय, कैंटीन और मनोरंजन कक्ष का लिया जायजा, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों का टर्नआउट (वर्दी एवं अनुशासन) चेक किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित भोजनालय, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष और परिवहन शाखा का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति परखी और पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने, परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

रामपुर पुलिस का उद्देश्य पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ पुलिसकर्मियों में अनुशासन और कार्यक्षमता को बनाए रखना है।

[wps_visitor_counter]