रामपुर में यातायात नियमों को लेकर छात्रों को किया जागरूक, पुलिस ने दिलाया सुरक्षित सफर का संदेश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, नियमों का पालन करने की अपील

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। यातायात माह नवंबर–2026 के तहत रामपुर पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित सफर और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, कार में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और सड़क संकेतों का पालन करना बेहद जरूरी है।

पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल वाहन चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए।

रामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई भी की जाएगी।

रामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बनाएं।

Nation Station News | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]