- शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर जताई सख्ती
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पीड़ितों को नियमानुसार राहत दिलाने पर जोर
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके। जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।
इस दौरान शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



