- अटौरा के आधारशिला मोड़ के पास हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया
ब्यूरो: चित्रांश श्रीवास्तव, रायबरेली
रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा स्थित आधारशिला मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रोडवेज बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में स्कॉर्पियो चालक दीपक यादव (26), निवासी बरस, लालगंज और स्कूटी सवार प्रीति सिंह, निवासी सराय डिगोसा घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा रही। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com
Author: nationstationnews
Views: 30



