रामपुर में दो दिवसीय रक्तदान शिविर, 84 लोगों ने किया रक्तदान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • अनूप सिंह ने किया शिविर का उद्घाटन, बोले—रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जान
  • अवतार सिंह ने मानव सेवा के लिए लोगों से रक्तदान में आगे आने की अपील की

रामपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रामपुर में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का उद्घाटन अनूप सिंह ने किया।

इस अवसर पर अनूप सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक हों और इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि जरूरत के समय किसी व्यक्ति को दिया गया रक्त उसकी जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में भविष्य में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सके।

शिविर के दौरान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव मोहम्मद अब्दुल सलाम, डायरेक्टर हमशाद अली, डॉक्टर अब्दुल रफूक, डॉक्टर मौलाना असलम, सेवा सिंह, नारायण सिंह, मनजीत सिंह, मनिंदर सिंह, कारणदीप सिंह एडवोकेट सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

Nation Station News | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]