रामपुर में ट्रेन से सुरक्षित उतारी गई 13 वर्षीय बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिजनों से मिलाया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बाल कल्याण समिति के आदेश पर पिता कोजी सौंपी गई बालिका, दिल्ली में काम करने के लिए घर से निकली थी

रामपुर, उत्तर प्रदेश। महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से अरुणाचल प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका 18 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 15909 के कोच संख्या 5 में मिली थी। आरपीएफ रामपुर के माध्यम से सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के निर्देश पर टीम ने बालिका को ट्रेन से सुरक्षित उतारा। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम खुशी लुगून, पुत्री सुमदेव लुगून, उम्र 13 वर्ष, निवासी ताला नगर, थाना तेजू, जनपद लोहित, अरुणाचल प्रदेश बताया।

वन स्टॉप सेंटर में दी गई सुरक्षा और काउंसलिंग

बाल कल्याण समिति के मौखिक आदेश पर बालिका को वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिया गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में उसकी काउंसलिंग की गई। इस दौरान बालिका ने बताया कि वह 15 अक्टूबर को घर से दिल्ली में कपड़ों की दुकान पर काम करने के लिए निकली थी।

बालिका द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें मामले की जानकारी दी।

बाल कल्याण समिति के आदेश पर पिता को सौंपी गई बालिका

24 अक्टूबर 2026 को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश के बाद खुशी लुगून को उसके पिता सुमदेव लुगून की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिका को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई से चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और बाल कल्याण समिति के समन्वय से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षा प्रदान कर उसके परिवार से मिलाने में सफलता मिली।

Nation Station News | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]