- ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रामपुर। जनपद में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, पारदर्शी एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।



