रामपुर में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

रामपुर। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, पारदर्शी एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद रामपुर में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ करने को कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में सम्पन्न कराना है।

[wps_visitor_counter]