संगत मंडी में जनगणना-2027 को लेकर बैठक, पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन की मिलेगी सुविधा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा जनगणना का दूसरा चरण

संगत मंडी, 24 अक्टूबर। भारत सरकार की जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगर काउंसिल संगत मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने जनगणना की प्रक्रिया, समय-सारिणी और नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रिंसिपल जनगणना अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत सेल्फ-एन्यूमरेशन यानी स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा।

पहली बार खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक

बैठक में चंडीगढ़ की डीसीओ असिस्टेंट डायरेक्टर रेनू ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक नागरिकों को जनगणना से संबंधित अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जिसके माध्यम से वे निर्धारित अवधि में अपनी जानकारी खुद भर सकेंगे।

जनगणना में सहयोग की अपील

जिला जनगणना सेल बठिंडा के प्रभारी हरविंदर सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर पर जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश बंसल ने सेल्फ-एन्यूमरेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला समन्वयक गुलशन कश्यप, नगर काउंसिल संगत के कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार, नगर काउंसिल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

[wps_visitor_counter]