50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिस कर्मियों की होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, पढ़े पूरी खबर

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से जारी किया गया आदेश स्क्रीनिंग कर अनफिट पुलिस
  • कर्मियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति पुलिस के सभी विभागों में भेजा गया आदेश 30 नवंबर तक स्क्रीनिंग की भेजनी है रिपोर्ट

गौरव श्रीवास्तव

लखनऊ:– उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी विभागों के लिए अलग-अलग नीतियों को बनाने में लगी हुई है। सरकार द्वारा आने के बाद से ही अनफिट लोगों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए आदेश जारी किया गया था। कई विभागों में इस प्रक्रिया को शुरू भी किया गया था।परंतु इसे समय रहते पूर्ण नहीं किया जा सका,फिरहाल उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज व एडीजी जोन के साथ सभी पुलिस कमिश्नर एवं सभी पुलिस प्रस्तावना विभागों को आदेश भेज कर 50 वर्ष से अधिक उम्र पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों के सेवाओं की परिवीक्षा करते हुए अक्षम पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दे दिए गए हैं ।बताते चलें कि यह लिस्ट उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रदेश मुख्यालय में 30 नवंबर तक भेजा जाना है।साथ ही पीएसी के पुलिसकर्मियों के लिए 20 नवंबर तक अनफिट पुलिसकर्मियों की लिस्ट को भेजने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद से ही सरकारी विभागों पर सिर्फ पैठ बनाकर बैठने वाले व अक्षम हो चुके कर्मचारियों के लिए सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए आदेश जारी किए थे।कई विभागों में इस प्रक्रिया को शुरू भी किया गया।परंतु समय के साथ-साथ आदेश फीके पड़ने लगे थे।एक बार फिर प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी स्थापना ने सभी अनफिट पुलिस कर्मचारियों की लिस्ट भेजने के लिए आदेश जारी किए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस मुख्यालय व उत्तर प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त का आदेश प्रदान करती है।या पुलिस सेवा के दौरान ही अक्षम हुए जवानों को उनके कार्य अनुसार अन्य कार्य में लगाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 0
Total Users : 107910
Total views : 131094