- पिता ने 18 महीने की बेटी को गोमती में फेंका, छह दिन बाद मिला नोचा हुआ शव
- बेटी होने पर घर में होता था झगड़ा
यह भी पढ़ें
जौनपुर: जिले के केराकत क्षेत्र के टड़वा गांव में रहने वाले अशोक विश्वकर्मा के घर में तीन बेटियां थीं। पत्नी संजू का आरोप है कि अशोक को बेटा चाहिए था और इसी बात को लेकर अक्सर घर में लड़ाई होती थी। वह बेटियों को बोझ समझता था और तीसरी बेटी के जन्म के बाद उसका व्यवहार और ज्यादा हिंसक हो गया था।
पत्नी ने यह भी बताया कि करीब 10 महीने पहले मुंबई में रहने के दौरान अशोक ने रुतबी का रजाई से मुंह दबाकर जान लेने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे बचा लिया था।
यह भी पढ़ें
घुमाने के बहाने ले गया और गोमती में फेंक दिया
घटना वाले दिन सुबह करीब सात बजे अशोक 18 महीने की मासूम रुतबी को “घुमाने” के बहाने बाहर ले गया। वह बच्ची को लेकर घर से करीब दो किलोमीटर दूर गोमती नदी किनारे पहुंचा और अचानक उसे नदी में फेंक दिया।
कुछ मल्लाहों ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा। उन्होंने मासूम को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें
बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।
6 दिन बाद मिला मासूम का शव, मां ने दर्ज कराई FIR
घटना के छह दिन बाद, नदी किनारे बहकर आया रुतबी का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने देखा कि शव को पक्षी नोच रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। यह दृश्य पूरे गांव को दहलाने वाला था।
यह भी पढ़ें
मां संजू विश्वकर्मा ने पति के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता अशोक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या की धारा 302 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें




Total Users : 107909
Total views : 131093