- 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक आवेदन स्वीकार
लखनऊ। राज्य सरकार ने होमगार्ड संगठन में बड़े पैमाने पर 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, इन पदों के लिए 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह राज्य में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/latest-news/6051/
प्रतिदिन ₹600 ड्यूटी भत्ता, महंगाई भत्ता अलग से
भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन ₹600 का ड्यूटी भत्ता देय होगा। इसके साथ-साथ महंगाई भत्ता व अन्य स्वीकृत भत्ते भी अलग से प्रदान किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, भत्ता संरचना को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए इसमें संशोधन किया गया है।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/latest-news/6048/
ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है।
विभाग द्वारा जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश और जिलेवार पदों के विवरण भी जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/crime/6043/
राज्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद होमगार्ड बल की संख्या में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी, जिससे कानून-व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों में तैनाती को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में नई तैनाती से ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ बेहतर होंगी।
https://nationstationnews.com/crime/6040/



