मलिहाबाद में शिक्षा मित्र व बीएलओ विजय कुमार वर्मा की ब्रेन हेमरेज से मौत, परिजनों ने तनाव को बताया कारण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • प्राथमिक विद्यालय सरावां में तैनात विजय कुमार वर्मा लंबे समय से बीएलओ के अतिरिक्त कार्य के दबाव में थे। परिजनों और शिक्षा मित्रों का आरोप—टेन्शन और कार्यभार ने ले ली जान।

 

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/international/6086/

लखनऊ।यूपी के मलिहाबाद क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक ख़बर सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय सरावां में तैनात शिक्षा मित्र एवं बीएलओ विजय कुमार वर्मा की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। परिवार और साथियों का आरोप है कि बीएलओ का अतिरिक्त कार्यभार उनके लिए भारी तनाव का कारण बन गया था, और इसी तनाव ने उनकी जान ले ली।

बीएलओ के काम के दबाव में थे विजय कुमार वर्मा

सूत्रों के अनुसार, कुछ महीनों पहले ही विजय कुमार को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की जिम्मेदारी दी गई थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण, घर-घर सर्वे, दस्तावेज़ सत्यापन, डेटा एंट्री जैसे कार्य लगातार उन पर दबाव डाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/jobs/6083/

परिजनों का कहना है कि वे कई दिनों से थकान, सिरदर्द और तनाव की शिकायत करते थे।

एक शिक्षा मित्र ने बताया

“बीएलओ का काम पहले से ही भारी था, ऊपर से समयसीमा और लगातार दबाव। विजय जी कहते थे कि यह जिम्मेदारी संभालना मुश्किल हो रहा है।”

अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

परिवार के करीबियों के मुताबिक बुधवार देर रात विजय कुमार ने तेज सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/health/6080/

इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

शिक्षा मित्रों में आक्रोश और दुःख

मलिहाबाद के शिक्षा मित्रों ने आरोप लगाया कि

“बीएलओ का काम शिक्षकों और शिक्षा मित्रों पर थोप दिया जाता है। कार्यभार, दबाव और समयसीमा के कारण कई लोग मानसिक तनाव झेल रहे हैं।”

उन्होंने प्रशासन से माँग की कि

  • शिक्षा मित्रों पर बीएलओ जैसे अतिरिक्त कार्य सौंपना बंद हो
  • जिम्मेदार विभाग कार्यभार कम करने पर विचार करें
  • परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6075/

परिवार में मातम, गांव में शोक

विजय कुमार वर्मा के निधन से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दो छोटे बच्चे और पत्नी गहरे सदमे में हैं। गांव और विद्यालय में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने भी कहा कि सरकार को शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

स्थानीय प्रशासन ने जताया दुख

स्थानीय अधिकारियों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है और परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

यह भी देखें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]