प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • देश की एकता व अखंडता का बच्चों ने लिया संकल्प
  • “संविधान सभी संस्थाओं को शक्ति प्रदान करता है” – यशवीर कृष्ण त्रिपाठी

यह भी पढ़ें 

कैंसर की दवाइयों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा

महराजगंजघुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बुधवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 

कैंसर की दवाइयों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, सहायक अध्यापक डाॅ. धनंजय मणि त्रिपाठी एवं रामजपित यादव द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर और सर वी.एन. राव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। शिक्षकों ने संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि भारत का संविधान ही न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका को शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों को देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 

कैंसर की दवाइयों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा

सहायक अध्यापक डाॅ. धनंजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि आजादी से पहले देश में अंग्रेजी शासन का कानून लागू था। समाज में कई प्रकार की कुरीतियाँ और बाधाएँ थीं। संविधान लागू होने के बाद देश एक नए युग में प्रवेश कर सका।

अध्यापक रामजपित यादव ने बच्चों को बताया कि भारत का नया संविधान 26 नवंबर को ही लागू हुआ था। यही संविधान देश में समता, स्वतंत्रता, समानता, संप्रभुता और नागरिक अधिकारों का आधार है, जो शिक्षा, व्यवसाय और विकास को दिशा देता है।

यह भी पढ़ें 

दिल्ली की हवा में ज़हर,लोगों को शहर छोड़ने की सलाह

कार्यक्रम में आकांक्षा मौर्या, साक्षी कुशवाहा, मंशा कनानौजिया, राधा सहानी, कृष्णा सहानी, जैनुद्दीन अंसारी, ऐजाज अंसारी, समीर आलम, आनंद कुमार, प्रियांशु उर्फ खेसारी लाल, दीपक, अफरीना, साहिबा, सुहैल सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099