पीओके: हमारा हक़, हमारी ज़मीन – पाक हुकूमत बंद करे ज़ुल्म!”

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • हमारा हक़, हमारी ज़मीन – पाक हुकूमत बंद करे ज़ुल्म!”
  • पीओके में गूंजा लोगों का नारा, सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

मुज़फ़्फराबाद (PoK) | एजेंसियां

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में महंगाई और भेदभाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रविवार को हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसमें सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और 22 से अधिक घायल हो गए।

लोगों ने सड़कों पर नारे लगाए –
हमारा हक़, हमारी ज़मीन – पाक हुकूमत बंद करे ज़ुल्म!”
यह नारा पूरे मुज़फ़्फराबाद और आसपास के इलाकों में गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें 👇🏻

संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की लडाई: नियमों से शोषण तक — और अब कोर्ट एवं आंदोलन


क्यों भड़का गुस्सा?

• लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार PoK की जमीन और संसाधनों का शोषण कर रही है।
• बिजली महंगी है, जबकि PoK से पाकिस्तान को सस्ती बिजली मिलती है।
• महंगाई और बेरोज़गारी ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है।
• PoK विधानसभा की 12 आरक्षित सीटें खत्म करने की भी मांग जोर पकड़ रही है।

प्रशासन ने की सख्ती

हालात काबू में करने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेना ने भीड़ पर गोली चलाई, जबकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👇🏻

यूपी के इस जिले से क्यों भाग रही लड़कियां?

मुख्य बिंदु
• PoK में पाक सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन
• 2 की मौत, 22 घायल, इंटरनेट सेवाएं ठप
• प्रदर्शनकारियों का नारा: “हमारा हक़, हमारी ज़मीन – पाक हुकूमत बंद करे ज़ुल्म!”
• बिजली, महंगाई और राजनीतिक अधिकारों पर गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093