नगर पालिका के भ्रष्टाचार पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा — “जर्जर सड़कों से तंग आकर अब सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी”

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • नगर पालिका पर घटिया सड़क निर्माण का आरोप, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • “मानकों के विपरीत हो रहा निर्माण, तीन–चार महीने में उखड़ जाएगी सड़क” – डॉ. अमिताभ पाण्डेय
  • जल निकासी व्यवस्था न होने पर नाराज़ व्यापारी, जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • व्यापारियों का आरोप—नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर, जनता में गहरा आक्रोश

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

रायबरेली, 26 नवंबर 2025।नगर पालिका परिषद रायबरेली पर लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर दिखा। आल इंडिया युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संयोजक डॉ. अमिताभ पाण्डेय और युवा जिलाध्यक्ष रोहित संतानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही निम्न गुणवत्ता वाली सड़कों के विरोध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी की ओर से अधिकृत अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 

प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

व्यापार मंडल द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएँ दिखाई दे रही हैं। मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते सड़के कुछ ही महीनों में फिर खराब हो जाती हैं। पहले से बनी सड़कों की स्थिति इसकी पुष्टि करती है।

डॉ. अमिताभ पाण्डेय ने बताया कि रामकृपाल तिराहा से मधुबन क्रॉसिंग तक बनाई जा रही सड़क में गहरे गड्ढों में WBM (गिट्टी) तक नहीं डाली गई है। न साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है, न ही डामर की सतह निर्धारित मानकों के अनुसार डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में रात के समय सड़क निर्माण होने से डामर को उचित तापमान नहीं मिल पाता, जिससे सड़क कुछ महीनों में ही उखड़ जाएगी और राजस्व की भारी क्षति होगी।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

डॉ. पाण्डेय ने आरोप लगाया कि “नगर पालिका का भ्रष्टाचार अपनी पराकाष्ठा पर है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

युवा जिलाध्यक्ष रोहित संतानी ने कहा कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके विपरीत सीधे डामर डालकर कार्य पूरा कर दिया गया, जो पूरी तरह गलत है और गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।

जिला महामंत्री रतनराज सिंह ने बताया कि यह मार्ग शहर का अत्यंत व्यस्त रास्ता है और आसपास कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान स्थित हैं। घटिया निर्माण से आमजन में रोष व्याप्त है और यदि तत्काल जांच नहीं कराई गई तो व्यापार मंडल व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

यह भी पढ़ें 

कैंसर की दवाइयों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा

ज्ञापन देने वालों में सोनू गुप्ता, किशन श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, कैफ अख्तर, वकार बाबा, शिवम वर्मा, ओम जी वर्मा, जुबैर खान, करन मोदनवाल, सरदार गगनदीप बग्गा, नमन सिंह सलूजा, देवेश दीक्षित, लकी बाजपेयी, आकाश पाण्डेय, सौरभ तिवारी सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 

मां की लाश फ्रीजर में रखने को बोले बेटे, बेटियों ने कराया अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099