- यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान धार्मिक विषयों पर चर्चा का आरोप
- वायरल वीडियो के बाद बजरंग दल ने की एसपी से शिकायत
- प्राथमिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर एसपी ने की कार्रवाई
कन्नौज।उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में यातायात जागरूकता अभियान के दौरान कथित रूप से धार्मिक शिक्षा देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक टीएसआई अफाक खान द्वारा इस्लामिक विषयों पर चर्चा किए जाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
यह भी पढ़ें
मुख्य समाचार: पूर्व DGP प्रशांत कुमार होंगे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष
मामला 9 दिसंबर का बताया जा रहा है। आरोप है कि ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीएसआई अफाक खान ने धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख किया। इस दौरान दिए गए बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा।
वायरल वीडियो में टीएसआई अफाक खान यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अरब देशों में पहले बेटियों को जिंदा दफन कर दिया जाता था और बाद में पैगंबर मोहम्मद के आने के बाद बेटियों को संरक्षण मिला। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने इसे यातायात जागरूकता की आड़ में धार्मिक शिक्षा देने का प्रयास बताया।
यह भी पढ़ें
DM ने SDM को बनाया तहसीलदार, यूपी में पहली बार लिया गया बड़ा प्रशासनिक कदम
इस मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से औपचारिक शिकायत की। संगठन की ओर से कहा गया कि शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को केवल यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जानी चाहिए, न कि किसी भी प्रकार की धार्मिक शिक्षा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए एसपी विनोद कुमार ने ट्रैफिक टीएसआई अफाक खान को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद मामला शांत करने की कोशिश की जा रही है, वहीं सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस विषय को लेकर चर्चाएं जारी हैं।




Total Users : 107914
Total views : 131099