चायवाले के घर से करोड़ों की बरामदगी — साइबर ठगी का काला कारोबार बेनकाब

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.05 करोड़ कैश, सोना-चांदी और दर्जनों बैंक दस्तावेज बरामद
  • साइबर सेल की सतर्कता से खुली परतें, नेटवर्क की तलाश जारी

गौरव श्रीवास्तव
गोपालगंज (बिहार):

पुलिस ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चाय दुकानदार के घर से 1.05 करोड़ रुपये नकद, 344 ग्राम सोना, 1.75 किलोग्राम चांदी, 85 एटीएम कार्ड, 75 बैंक पासबुक, 28 चेकबुक, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल और एक लग्जरी कार बरामद की है।

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को लगातार साइबर ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद छापेमारी की गई, जिसमें यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चाय बेचने के बहाने आरोपी ऑनलाइन ठगी का बड़ा रैकेट चला रहे थे।

दो सगे भाई गिरफ्तार:

छापेमारी में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है — दोनों के नाम फिलहाल पुलिस ने गुप्त रखे हैं क्योंकि इनके नेटवर्क की जांच अभी जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये लोग फर्जी बैंक खातों और एटीएम कार्डों के जरिए ठगी का पैसा इकट्ठा करते थे।

कैसे करते थे ठगी:

साइबर गिरोह फर्जी कॉल और लिंक भेजकर लोगों के बैंक खाते से पैसे निकालते थे। आरोपियों ने कई राज्यों में ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवा रखे थे।

बरामदगी की पूरी लिस्ट:

  • नकद ₹1.05 करोड़
  • सोना 344 ग्राम
  • चांदी 1.75 किलोग्राम
  • 85 एटीएम कार्ड
  • 75 बैंक पासबुक
  • 28 चेकबुक
  • 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल
  • 1 लग्जरी कार

यह भी पढ़ें 

NHAI ने शुरू की “गंदी शौचालय फोटो चुनौती” — पहली शिकायत पर मिलेगी ₹1,000 FASTag रिचार्ज

यह भी देखें
क्या राजनीतिक पार्टियाँ सिर्फ अमीर और मशहूर चेहरों पर दांव लगा रही हैं?
लिंक पर क्लिक करके देखें पूरा विश्लेषण👇🏻👇🏻👇🏻

पुलिस जांच जारी:

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद सामानों की जांच चल रही है और साइबर ठगी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साइबर सेल की टीम यह भी पता लगा रही है कि ठगी का पैसा किन-किन खातों में भेजा गया और किन जगहों से लेन देन किया गया ।

सोने,चाँदी की चमक बढ़ी,रोज़ बढ़ रही क़ीमते,जाने क्या है कारण और कब घटेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093