केरल में प्रार्थना सभा में तीन ब्लास्ट एक की मौत 40 लोग हुए घायल,हमास का हमले से क्या है कनेक्शन,पढ़े पूरी ख़बर

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए थे 2 हज़ार लोग
  • ख़ुफ़िया विभाग़ ने हमले की जारी की थी आशंका, सरकार ने नहीं दिया ध्यान:सूत्र
  • प्रार्थना के दौरान ही सीरियल ब्लास्ट होने लगे जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही हो गई मौत

नेशन स्टेशन डेस्क

एर्नाकुलम:- भारत के केरल राज्य में आज उसे समय ब्लास्ट होने लगे जब एक ईसाई प्रार्थना सभा में सुबह लगभग 2000 लोगों की भीड़ मौजूद थी। केरल डीजीपी ने बताया कि हमले में आईईडी का इस्तेमाल कर सिलसिलेवार तीन ब्लास्ट किए गए।

यह भी पढ़ें

https://nationstationnews.com/jobs/5081/

जिससे एक महिला की मौत होने की खबर मिली है।साथ ही लगभग 40 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।उन्होंने कहा मौके पर एनआईए,एनएसजी की टीम भेजी जा चुकी है राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं

वीडियो देखें

इस ब्लास्ट के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से टेलीफोन पर बात कर धमाके की स्थिति का जायजा भी लिया।बताते चलें कि केरल कन्वेंशन सेंटर में ब्लास्ट के बाद से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें

https://nationstationnews.com/jobs/5091/

उत्तर प्रदेश पुलिस इजराइल व फिलिस्तीन से जुड़े हर विरोध प्रदर्शन व राय रखने वाले लोगों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।पूरे देश में प्रो फ़िलिस्तीन की कार्यक्रमों को देखते हुए पूरे देश की हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़े

https://nationstationnews.com/crime/5059/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]