कायस्थ महासम्मेलन पांच को जुटेंगे हज़ारों लोग,तैयारियाँ पूरी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • महासम्मेलन में जुटेंगी अनेक कायस्थ विभूतियाँ,सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाएगा सम्मान
  • सभी तैयारियाँ पूरी,पर्यावरण राज्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

वी.के. श्रीवास्तव ब्यूरो रिपोर्ट

प्रतापगढ़। जिले में पहली बार कायस्थ महासम्मेलन होने जा रहा है। हर जाति की तरह इस बार जिले के कायस्थ भी अपनी एकता और एक जुटता दिखाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

मीरा भवन ​स्थित कामाख्या पैलेस में पांच नवंबर दिन रविवार को कायस्थ महासम्मेलन एवं अ​भिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का सम्मान होगा।

इस महा सम्मेलन के मुख्य अति​थि केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष चौ. जितेंद्र नाथ और मुख्य वक्ता वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव, अति वि​शिष्ट अति​थि राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रयागराज के एमएलसी केपी श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरीश श्रीवास्तव, पूर्व न्यायाधीश ज्ञान चंद्रा, एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार श्रीवास्तव और जयति श्रीवास्तव भी महासम्मेलन में आ रहे हैं।

कायस्थ एक जुटता के लिए अमितेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष खरे, विनय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, ​क्षितिज श्रीवास्तव सहित महिला ग्रुप कायस्थ परिवार के दरवाजे पर एक जुटता के लिए अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें।

https://nationstationnews.com/breaking-news/5068/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]