आधार कार्ड पर अब सिर्फ फोटो और QR कोड! दिसंबर से लागू हो सकता है नया नियम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • फोटोकॉपी से होने वाले दुरुपयोग को रोकने की UIDAI की बड़ी तैयारी

दिल्ली:- आधार कार्ड के बढ़ते मिसयूज को रोकने के लिए अब इसके स्वरूप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आधार की फोटोकॉपी का दुरुपयोग कर लोगों के नाम पर सिम, बैंक अकाउंट, लोन और कई तरह की धोखाधड़ियाँ हो रही हैं। इसी खतरे को देखते हुए प्राधिकरण ने आधार कार्ड को अधिक सुरक्षित बनाने का प्लान तैयार किया है।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

नया आधार कार्ड होगा बेहद सरल: सिर्फ फोटो और QR कोड दिखाई देगा

नए प्रस्ताव के तहत आधार कार्ड पर कोई भी निजी जानकारी लिखी नहीं होगी। कार्ड देखने पर सिर्फ धारक की फोटो और एक सिक्योर QR कोड दिखाई देगा। आपका नाम, पता, जन्मतिथि या नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी QR कोड के अंदर सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे केवल स्कैन करने पर ही अधिकृत संस्थाएँ देख सकेंगी। यह मॉडल बिल्कुल UPI या वॉलेट QR की तरह होगा, जिसमें डेटा बाहर नहीं दिखता लेकिन स्कैन करने पर पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

दिसंबर से लागू होने की संभावनाएँ, पुराने आधार को भी मिलेगा अपग्रेड विकल्प

सूत्रों के अनुसार यह बदलाव दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। शुरुआत में डिजिटल डाउनलोड होने वाले आधार में यह संरचना लागू होगी, इसके बाद फिजिकल कार्ड भी इसी फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। मौजूदा आधार कार्ड रखने वालों के लिए भी नए “QR-only Aadhaar” को अपडेट या डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। UIDAI का मानना है कि यह मॉडल पहचान चोरी, दस्तावेज़ों के गलत इस्तेमाल और फर्जीवाड़े जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम करेगा।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 0 7
Total Users : 107907
Total views : 131089