हरदोई से बड़ी खबर — ईमंडी चौकी इंचार्ज को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अधिकारी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • ईमंडी चौकी इंचार्ज बासू सिंह सड़क हादसे में सुरक्षित
  • तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
  • घटना बिलग्राम रोड पर हुई
  • पूरा हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड
  • ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई जारी

हरदोई : मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईमंडी चौकी इंचार्ज बासू सिंह अपनी सरकारी बाइक से जा रहे थे, तभी बिलग्राम रोड की ओर से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6373/

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंचार्ज कुछ दूर तक सड़क पर घिसट गए, लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें ट्रक को तेज रफ्तार में आते और बाइक को पीछे से टक्कर मारते साफ देखा जा सकता है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/crime/6377/

घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है और चौकी इंचार्ज ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]