रामपुर में जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश
  • कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता से शालीन व्यवहार करने पर दिया जोर

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनशिकायतों के निस्तारण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। हाईब्रिड मोड में आयोजित इस गोष्ठी में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों और आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा गोष्ठी में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

[wps_visitor_counter]