सर्दियों में ये चीजें साबित होंगी रामबाण, खाली मुंह खाने से भाग जाएंगी ये लाइलाज बीमारियां, जानिए क्या- क्या है फ़ायदे

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

जब मौसम सर्द हो तो  खानपान को लेकर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. यह ऐसा मौसम होता है, जिसमें हमारा स्वास्थ तुरंत प्रभावित हो सकता हैं।पानी भी कम पीने की वजह से बॉडी भी डीहाइड्रेशन का शिकार होने लगती है। तब भी बीमार पड़ने की आशंका काफी बढ़ जाती है। अगर हम हेल्थ एक्स्पर्ट की बात करें तो  सर्दियों में कुछ चीजें ऐसी भी हैं। जिन्हे खाली पेट खाने से ना सिर्फ बीमारियां ही दूर रहती हैं, बल्कि आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहते हैं। 

 गुनगुने पानी के साथ शहद के सेवन  के फायदे

ठंडी के मौसम में आप  शहद  का उपयोग कर अपने दिन को केयरिंग बना सकते हैं।शहद बहुत सारी मिनरल्स व विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरा हुआ होता है। साथ ही ये आंतों को साफ रखता है. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सारे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर हो जाते हैं. यही कारण  यह ड्रिंक वजन घटाने में भी कारगर साबित होता है

ठंडियो  में बासी पेट जरूर खाएं ये चीजें

1. खाली पेट पपीते खाने के फायदे

देश के मशहूर आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, पपीता आंतों के लिए अच्छा माना जाता है. ये पेट की कई समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है. सर्दी के मौसम में इसे आप आसानी से अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं. खास बात ये है कि यह कोलेस्ट्रॉल भी कम कर देता हैं साथ ही यह दिल की बीमारियों से राहत दिलाता है। 

2. भीगे हुए बादाम का सेवन करने के फायदे

खाली पेट में भीगे हुए बादाम भी आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं बादाम में मैगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है. ये दिमाग को बूस्ट करने में भी मददगार है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बादाम भिगोने के बाद इनके छिलके आसानी से निकल जाते हैं. बादाम पोषण देने के साथ ही शरीर को गर्म भी रखता है

3. खाली पेट ओटमील का सेवन करने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ओटमील से अच्छा ब्रेकफास्ट कुछ और नहीं हो सकता अगर आप कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरा कुछ खाना चाहते हैं तो ओटमील एक बेहतर विकल्प है. जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आंतों को स्वस्थ रखता है. इससे वजन कम करने में मदद मिलती है

4. भीगे हुए अखरोट का सेवन करने के फायदे

अपने दिन की शुरुआत रात में भीगे हुए अखरोट खाकर करें. क्योंकि बादाम की तरह अखरोट भी भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. आप 2-5 अखरोट रात में भिगोएं और सुबह उठकर खाली पेट खाएं. इससे शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होगी 

5. खाली पेट ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि नाश्ता करने से पहले एक मुट्ठी मेवा खाने से पेट सही रहता है. यह न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने में भी मदद करता है. आप अपनी डेली डाइट में किशमिश, बादाम और पिस्ता शामिल करें. ध्यान रखें कि इन्हें अधिक मात्रा में ना खाएं. 

यह  जानकारी किसी भी चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है।इसका उद्देश्य सिर्फ लोगों को अधिक जानकारी उपलब्ध कराना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131100