- 5100 रुपये में बुकिंग, रिनोवेटेड बाल रेल और फूड कोर्ट सुविधा के साथ खास बर्थडे सेलिब्रेशन
तबरेज़ आलम / वरिष्ठ संपादक
लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में बच्चों के लिए एक नई और खास सुविधा शुरू की गई है। अब बच्चे चिड़ियाघर परिसर में ही अपना जन्मदिन मना सकेंगे। प्राणि उद्यान प्रशासन ने ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ नाम से यह अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत बच्चे घूमते हुए, जानवरों के बीच खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट कर पाएंगे।
https://nationstationnews.com/latest-news/7303/
इस सुविधा के अंतर्गत जन्मदिन कार्यक्रम एक विशेष रूप से तैयार की गई पार्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से आयोजित होगा। इसके लिए 5100 रुपये का बुकिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक प्राणि उद्यान कार्यालय से मात्र 10 रुपये में बुकिंग फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
बच्चों के आकर्षण को ध्यान में रखते हुए चिड़ियाघर की पुरानी बाल रेल का रिनोवेशन भी कराया गया है, ताकि बच्चे सुरक्षित और रोमांचक सफर का आनंद ले सकें। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चिड़ियाघर भ्रमण के साथ-साथ मनोरंजन का पूरा अवसर मिलेगा।
इसके अलावा प्रशासन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट से मनपसंद भोजन की बुकिंग की व्यवस्था भी की है, जिससे अलग से किसी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
https://nationstationnews.com/crime/7279/
प्राणि उद्यान प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ बच्चों को यादगार अनुभव मिलेगा, बल्कि चिड़ियाघर में परिवारों की संख्या भी बढ़ेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए इस सुविधा का लाभ उठाएं और बच्चों के जन्मदिन को खास बनाएं।




Total Users : 107914
Total views : 131099