- किराए के मकान में फंदे से लटका मिला कॉन्स्टेबल का शव
- सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
- कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
- आत्महत्या की वजह अज्ञात, जांच जारी
सुनील कुमार मिश्र
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आलमबाग थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल आलमबाग क्षेत्र में ही एक किराए के कमरे में रह रहा था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका मिला।पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें
लखनऊ से बड़ी खबर: इंस्टाग्राम लाइव पर युवती ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और निजी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें
यूपी में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक, देहरादून में धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित




Total Users : 107914
Total views : 131100