रिपोर्ट- वी. के. सिंह


प्रतापगढ़। सदर विकास खंड के पूरे माधव सिंह में माधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा अमृत वर्षा में कथा व्यास दिनेश त्रिपाठी मानस मधुकर ने कहा की मर्यादा एवं संस्कार का उत्कृष्ट उदाहरण है रामचरितमानस। माधेश्वर महादेव सेवा समिति संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा व्यास पंडित दिनेश त्रिपाठी मानस मधुकर ने रामकथा के महात्म पर चर्चा करते हुए कहा कि रामचरित मानस के मानस रूपी सरोवर में चार घाट एवं सात सोपान है। ज्ञान उपासना भक्ति तथा शरणागति चारों घाट हैं। जब जीव समस्त रूप में एकाग्र चित्त होकर भगवान की शरण प्राप्त करता है तब उसका कल्याण होना निश्चित है।

 युद्ध विराम विराम रहा। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह प्रधानाचार्य शेर बहादुर सिंह, लाल प्रताप सिंह, रमेश सिंह, फौजी इं विजय सिंह, राजेश सिंह, सत्यवान सिंह, विनीत कुमार सिंह ग्राम प्रधान पूरे माधव सिंह, रमाकांत तिवारी, स्वामीनाथ तिवारी, संतोष सिंह, ओम प्रकाश पांडे, संतोष दुबे सहित सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]