- सवारी बनाकर लूटने वाले ऑटो गिरोह का भंडाफोड़
- सुनसान इलाकों में ले जाकर मारपीट, मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करवाते थे
- तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार — छह से अधिक वारदातों का खुलासा
- पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा गैंग, ऑटो व मोबाइल बरामद
न्यूज़ डेस्क
लखनऊ:मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे शातिर ऑटो गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सवारियों को बैठाकर सुनसान इलाकों में ले जाते थे और वहां लूटपाट को अंजाम देते थे। गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
कैसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मड़ियांव और आसपास के क्षेत्रों में कुछ ऑटो चालक सवारी बनाकर यात्रियों को सुनसान जगह ले जाते हैं। इसके बाद यात्रियों के साथ मारपीट कर मोबाइल से जबरन पैसों का ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया जाता था और नकदी भी छीनी जाती थी।
एक शिकायत में SHO मड़ियांव ने टीम बनाकर जाल बिछाया। शुक्रवार देर रात एक सवारी को लूटने की कोशिश में यह गैंग पकड़ा गया।
गिरफ्तार बदमाशों से बरामदगी
- वारदात में इस्तेमाल ऑटो
- पीड़ितों के छिने मोबाइल
- नकदी
- फर्जी नंबर प्लेट
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात में सुनसान इलाकों का चयन करते थे। अक्सर वे ऐसे युवा या ऑफिस से लौट रहे लोगों को निशाना बनाते थे जो अकेले होते थे।
कई मामलों का हुआ खुलासा
पुलिस की माने तो गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक 6 से अधिक लूट की वारदातों को कबूला है। सभी मामलों में तरीका एक जैसा था—
- सवारी को भरोसे से बैठाना
- रास्ते में गैंग का दूसरा सदस्य ऑटो में चढ़ जाता
- सुनसान जगह ले जाकर मारपीट
- UPI/ मोबाइल बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर
- जेब में रखी नकदी और सामान छीनना
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
पीड़ितों को न्याय का भरोसा
DCP नॉर्थ ने बताया कि गैंग का एक सदस्य फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बाकी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पीड़ितों से आगे आकर शिकायत करने की अपील कर रही है, ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम




Total Users : 107914
Total views : 131099