“पोर्न वीडियो देखा तो खैर नहीं…” – सोशल मीडिया पर बवाल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर भोपाल में एक्शन, आठ थानों में एफआईआर दर्ज

रिपोर्ट : विशेष संवाददाता, भोपाल

यह भी पढ़ें 

UPSRTC: 2 नवंबर को कैसरबाग बस स्टेशन पर परिवहन गोष्ठी का आयोजन


भोपाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें शेयर करने वालों की अब खैर नहीं।

केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने राजधानी भोपाल में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

राज्य साइबर पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए ऐसे मोबाइल यूज़र्स की पहचान की है जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट देख रहे थे या शेयर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 

UPSRTC: 2 नवंबर को कैसरबाग बस स्टेशन पर परिवहन गोष्ठी का आयोजन

केंद्रीय एजेंसियों ने दिया डेटा, साइबर पुलिस हरकत में

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसियों ने META (Facebook, Instagram, WhatsApp) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त डेटा राज्य साइबर पुलिस को सौंपा था।

इस डेटा में सामने आया कि कुछ यूज़र्स नाबालिगों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड कर रहे हैं और उसे फॉरवर्ड भी कर रहे हैं।

जानकारी मिलते ही राजधानी के आठ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 

UPSRTC: 2 नवंबर को कैसरबाग बस स्टेशन पर परिवहन गोष्ठी का आयोजन

भोपाल में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने भोपाल के विभिन्न इलाकों में एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान कई मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनमें अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो सामग्री के प्रमाण मिले हैं।

पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 

सीएमओ दफ्तर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, ₹25 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ बाबू

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67, 67बी और पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति ऐसे कंटेंट को देखता या शेयर करता है, वह भी अपराध का भागीदार है, और उसे सजा से नहीं बचाया जा सकता।

संदिग्धों की तलाश अन्य जिलों तक भी बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 

NHAI ने शुरू की “गंदी शौचालय फोटो चुनौती” — पहली शिकायत पर मिलेगी ₹1,000 FASTag रिचार्ज

साइबर पुलिस की चेतावनी

राज्य साइबर पुलिस ने नागरिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि —

“सोशल मीडिया पर नाबालिगों से जुड़ी किसी भी प्रकार की अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री देखना या साझा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सीधे जेल की कार्रवाई होगी।”

साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास ऐसी गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में सूचना दें।

यह भी पढ़ें 

सोने,चाँदी की चमक बढ़ी,रोज़ बढ़ रही क़ीमते,जाने क्या है कारण और कब घटेंगी

राज्यभर में निगरानी तेज, अन्य जिलों में भी तैयारी

राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क किया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

अन्य जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099