पुलिस को सबक सिखाने के लिए ख़ुद ग़ायब हो लिए भाजपा नेता,पढ़ें पूरी खबर

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • हमीरपुर के लापता भाजपा नेता प्रीतम सिंह लखनऊ में मिले, 55 दिन बाद खुला राज
  • एक घर में छिपे मिले भाजपा नेता, हाईकोर्ट में होगी पेशी

हमीरपुर/लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से 55 दिनों से लापता चल रहे भाजपा नेता प्रीतम सिंह आखिरकार लखनऊ में मिल गए हैं। पुलिस ने उन्हें लखनऊ के एक घर से बरामद किया, जहां वे काफी समय से छिपकर रह रहे थे। अब पुलिस उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 

बिहार के नवादा में फेरीवाले की निर्मम हत्या, धर्म पूछकर पीटने का आरोप

पेट्रोल पंप विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को प्रीतम सिंह के पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। इसके बाद वे अपने घर नहीं लौटे और अचानक लापता हो गए।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

भाजपा नेता के लापता होने के बाद मामला तूल पकड़ता चला गया। परिजनों और समर्थकों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि पुलिस पर हत्या करवा देने जैसे आरोप भी लगे, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 

लखनऊ: आलमबाग थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने किराए के मकान में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

खुद गायब होने का नाटक करने की चर्चा

अब सामने आई जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि प्रीतम सिंह ने पुलिस को सबक सिखाने के लिए खुद के गायब होने का नाटक किया। इस दौरान वे लखनऊ में एक घर में छिपकर रह रहे थे, जबकि पूरा प्रशासन उनकी तलाश में जुटा हुआ था।

हाईकोर्ट का सख्त रुख

मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया था और पुलिस को एक सप्ताह के भीतर प्रीतम सिंह को बरामद कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई और आखिरकार उन्हें लखनऊ से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 

हरदोई पुलिस लाइन से सिपाही अविजीत तोमर लापता

अब आगे क्या?

पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता को कोर्ट में पेश कर पूरे मामले की सच्चाई रखी जाएगी। साथ ही यह भी जांच होगी कि लापता होने के दौरान किसी कानून का उल्लंघन हुआ या नहीं और पुलिस पर लगाए गए आरोप कितने सही थे।

UPSRTC:संविदा और आउटसोर्स के वेतन पर कुठाराघात क्यों? आउटसोर्स निगम भी फ्लॉप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131100