- आलोक दुबे, पत्नी व बच्चों के नाम 41 संपत्तियाँ
- कुल मूल्यांकन 30 करोड़ रुपये से अधिक
- पिछले साल 4 प्रॉपर्टी बिकीं, 5 नई खरीदी गईं
- विवादित जमीनों पर भी बैनामा कराने के आरोप
- कानूनगो से लेखपाल पद पर डिमोट
- विजिलेंस जांच और FIR दर्ज
कानपुर | संवाददाता,नेशन स्टेशन
कानपुर जिले में तैनात कानूनगो आलोक दुबे पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कानूनगो पद से हटा दिया और लेखपाल के पद पर तैनाती दे दी है।
यह भी पढ़ें 👇🏻
नई दिल्ली: “भारत को सज़ा नहीं देना चाहते, बल्कि साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं” – अमेरिकी ऊर्जा मंत्री
जांच में सामने आया है कि आलोक दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों के नाम पर कुल 41 संपत्तियाँ दर्ज हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। राजस्व विभाग की टीम ने पाया कि पिछले साल ही दुबे ने 4 संपत्तियाँ बेचीं और 5 नई खरीदीं।
कोर्ट में विचाराधीन जमीनों पर बैनामा
जांच अधिकारियों के मुताबिक, कई मामलों में ऐसी जमीनों का बैनामा कराया गया, जिन पर न्यायालय में विवाद लंबित था। इस प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए हैं।
सहकर्मी पर भी गिरी गाज
जांच में लेखपाल अरुणा द्विवेदी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उन पर कार्रवाई करते हुए निलंबन की सिफारिश की गई है।
यह भी पढ़ें 👇🏻
नई दिल्ली: “भारत को सज़ा नहीं देना चाहते, बल्कि साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं” – अमेरिकी ऊर्जा मंत्री
विजिलेंस जांच की तैयारी
जिलाधिकारी ने शासन को पूरी रिपोर्ट भेज दी है। मामले को विजिलेंस जांच के लिए भी आगे बढ़ाया जा रहा है। मार्च में इस प्रकरण को लेकर थाना कोतवाली में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।





Total Users : 107914
Total views : 131099