- लखनऊ के सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड में छूटा था यात्री का पर्श
लखनऊ डेस्क:- दुबग्गा डिपो की पीएमआई इलेक्ट्रिक बस संख्या यूपी 32पीएन 6676 जिसका संचालन श्री ललित कुमार, चालक, श्री सहनवाज, परिचालक कर रहे थे। उक्त बस में एक महिला यात्री जो कि चारबाग से सीतापुर बाईपास दुबग्गा के लिए यात्रारत थी, जिनका पर्स बस में छूट गया था जिसमे नगद एक लाख रुपए व सोने की झुमकी तथा जरूरी कागजात थे। ज्ञान चंद्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अनिल तिवारी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दुबग्गा डिपो व उनकी टीम द्वारा महिला यात्री को उनका पर्स नगद धनराशि व झुमकी प्राप्त कराई गई।
महिला यात्री द्वारा अपना सामान प्राप्त करने समय डिपो प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डिपो प्रबंधन द्वारा बस क्रू की ईमानदारी हेतु चालक को ₹300, परिचालक को ₹ 300 नगद पुरस्कार स्वरूप प्राप्त कराये गए।
Author: nationstationnews
Views: 1,544





