पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: UPSRTC बसों में मिलेगा 50% किराया छूट, विशेष बसें भी चलेंगी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को UPSRTC का तोहफा, बस किराए में 50% छूट; विशेष बसों के संचालन के निर्देश”
  • पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ, 7 जून। उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बड़ी राहत दी है। निगम ने आदेश जारी करते हुए अभ्यर्थियों को निगम की सभी साधारण एवं अनुबंधित बस सेवाओं में प्रचलित किराए पर 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।


प्रबंध निदेशक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वैध एडमिट कार्ड (Admit Card) दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था अभ्यर्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए की गई है।
निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान बसों का पर्याप्त संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा महत्वपूर्ण मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार विशेष बस सेवाएं भी संचालित की जाएंगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि बस अड्डों एवं डिपो स्तर पर अभ्यर्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परिवहन संबंधी असुविधा न हो। अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को इस निर्णय से आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।
मुख्य बिंदु:

8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत।

UPSRTC की साधारण एवं अनुबंधित बसों में 50% किराया छूट।

वैध एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगा लाभ।
परीक्षा केंद्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष बस सेवाओं का संचालन।

बस अड्डों व डिपो पर अभ्यर्थियों की सहायता के निर्देश।l

[wps_visitor_counter]