- परिवहन मंत्री ने कनेक्टिविटी व लॉजिस्टिक्स पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का किया शुभारम्भ
- 2027 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार : दयाशंकर सिंह
लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को लखनऊ के अंसल स्थित सेंट्रम होटल में “उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स क्षमता को अनलॉक करना” विषय पर आयोजित विशेष कांफ्रेंस का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में सशक्त नेतृत्व मिला है। ऐसे में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है और अपनी सेवाओं में बड़े बदलाव कर रहा है।
यह भी पढ़ें
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए विभागों का साझा मंच
मंत्री ने कहा कि परिवहन से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर—
पीडब्ल्यूडी, रेलवे, सिविल एविएशन, रोडवेज व ट्रैफिक विभाग—एक मंच पर आकर भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। बैठक में वर्ष 2047 की परिवहन जरूरतों, सड़क नेटवर्क, मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी व उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में परिवहन की भूमिका पर विमर्श हुआ।
एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों का विकास
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम अपने बेड़े और सुविधाओं में आमूल-चूल परिवर्तन कर रहा है।
राज्य में बस अड्डों का निर्माण अब पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है। इन टर्मिनलों पर यात्रियों को मिलेगी
यह भी पढ़ें
विश्वस्तरीय प्रतीक्षालय
होटल और दुकानें
मॉल जैसी आधुनिक सुविधाएँ
बेहतर इंटर-लिंकिंग: एयरपोर्ट–रेलवे–रोडवेज का स्मूद कनेक्शन
यह भी पढ़ें
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर जोर
मंत्री सिंह ने कहा कि कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। जहाँ भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभागों की संयुक्त मेहनत से उत्तर प्रदेश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बड़ा योगदान देगा।
यह भी पढ़ें





Total Users : 124557
Total views : 156966