- थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला खटकान में सड़क पर हुआ विवाद, कई युवक युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दिए
- मौके पर मौजूद लोग बचाने का करते रहे प्रयास, वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
रामपुर। जिले के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला खटकान में दिनदहाड़े सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई युवक एक युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी नजर आती है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग युवती को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रहती है। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख, मारपीट के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
अब सवाल यह है कि रामपुर पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है? मामले में पुलिस की ओर से जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है।
रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
Nation Station News | nationstationnews.com


