मुख्य शीर्षक: प्रकृति और सह-अस्तित्व की कहानी बयां करती है ‘Fire in the Semal Tree’, रज़ा लाइब्रेरी में शामिल हुई पुस्तक

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • मंडलायुक्त संगीता सिंह ने पुस्तक की दो प्रतियां रज़ा पुस्तकालय को कीं भेंट, एक्सेशन संख्या 68198 और 68199 के तहत दर्ज
  • सेमल वृक्ष, पक्षियों और बदलते मौसमों के जरिए प्रकृति की खूबसूरती को शब्दों व छायाचित्रों में किया गया प्रस्तुत

रामपुर। प्रकृति, साहित्य और फोटोग्राफी के अनूठे संगम को दर्शाने वाली मंडलायुक्त संगीता सिंह की पुस्तक ‘Fire in the Semal Tree’ अब रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के समृद्ध संग्रह का हिस्सा बन गई है। मंडलायुक्त ने पुस्तक की दो प्रतियां पुस्तकालय को भेंट की हैं। इन्हें एक्सेशन संख्या 68198 एवं 68199 के तहत संग्रह में दर्ज किया गया है।

पुस्तक में सेमल वृक्ष को केंद्र में रखकर प्रकृति, जीवन और सह-अस्तित्व के संबंधों को संवेदनशील एवं रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इसमें पक्षियों, मधुमक्खियों और अन्य जीव-जंतुओं की गतिविधियों के साथ विभिन्न ऋतुओं में प्रकृति में होने वाले बदलावों का शब्दों और छायाचित्रों के माध्यम से सजीव चित्रण किया गया है। लेखन के साथ की गई फोटोग्राफी पुस्तक की विषयवस्तु को और प्रभावशाली बनाती है।

रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय ने पुस्तक भेंट किए जाने पर मंडलायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। पुस्तकालय के संग्रह में इसे महत्वपूर्ण अभिवृद्धि माना जा रहा है। यह पुस्तक प्रकृति, साहित्य, फोटोग्राफी और पर्यावरण में रुचि रखने वाले पाठकों के साथ शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी संदर्भ सामग्री साबित हो सकती है।

जल्द पुस्तकालय को भेंट की जाएगी दूसरी पुस्तक

मंडलायुक्त संगीता सिंह की एक अन्य पुस्तक ‘Walking with Wings, Camera’ भी जल्द ही रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय को भेंट की जाएगी। यह पुस्तक प्रकृति और पक्षी जगत के प्रति उनकी रुचि तथा कैमरे के माध्यम से प्राकृतिक दुनिया को देखने के उनके दृष्टिकोण को सामने लाएगी।

दोनों पुस्तकों का पुस्तकालय के संग्रह में शामिल होना साहित्य, पर्यावरण, प्रकृति अध्ययन और फोटोग्राफी से संबंधित ज्ञान-संसाधनों को समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

[wps_visitor_counter]