- पदोन्नति को बताया परिश्रम, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम
- नई जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ निभाने की जताई अपेक्षा
रामपुर। पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए यातायात शाखा में तैनात उपनिरीक्षक नवनीत को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रैंक स्टार लगाकर बधाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनीत के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और निष्ठा का परिणाम है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि निरीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारियों का निर्वहन नवनीत पूरी सत्यनिष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ करेंगे। पदोन्नति के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर कार्यकाल की कामना की गई।
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com
Author: nationstationnews
Views: 27


